लघु उद्योग भारती महिला इकाई राजसमंद की मासिक बैठक सम्पन्न
आज दिनांक 15 मई 2025 को लघु उद्योग भारती महिला इकाई, राजसमंद की मासिक बैठक का आयोजन होटल CCT में किया गया। बैठक में कुल 19 सदस्य बहनों की उपस्थिति रही, जिनमें संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने संबंधी सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सक्रिय बनाना, प्रशिक्षण एवं उद्यमिता के नए अवसरों पर चर्चा करना तथा संगठन के आगामी कार्यों की रूपरेखा तय करना रहा। सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी भूमिका को लेकर उत्साहपूर्वक सुझाव रखे और आगामी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

