महिला दिवस पर “अपराजिता – नारी शक्ति अनंता” कार्यक्रम का सफल आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई, भीलवाड़ा द्वारा “अपराजिता – नारी शक्ति अनंता” कार्यक्रम का आयोजन 7 मार्च 2026 को 7 स्टोन रेस्टोरेंट में उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों के बीच आपसी संवाद को बढ़ावा देना तथा नेटवर्किंग के माध्यम से उनके व्यवसाय को नई गति प्रदान करना था।
इस अवसर पर उपस्थित महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए एक-दूसरे से संवाद किया और व्यापारिक संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की। महिलाओं की बहुआयामी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए एक विशेष इमोशनल वेलनेस सेशन भी आयोजित किया गया, जिसे नेहा गोयल श्रीवास्तव ने संचालित किया। इस सत्र में उन्होंने महिलाओं को मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के महत्वपूर्ण सूत्र बताए और जीवन में सकारात्मकता तथा आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को उनके कार्य और व्यक्तित्व के अनुरूप विशेष टाइटल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही लघु उद्योग भारती महिला इकाई की वरिष्ठ सदस्या विमला मुणोत, चंदा मुंदड़ा एवं स्नेह लता मेलाना का भी विशेष सम्मान किया गया।
इस आयोजन में अध्यक्ष पल्लवी लड्ढा, उपाध्यक्ष प्रियंका मेहता एवं सरिता अग्रवाल, सहसचिव रेखा ईनाणी, सह-कोषाध्यक्ष आशा सोमानी के साथ कार्यक्रम प्रभारी रक्षा जैन, शोभा चोखड़ा, अंजना तोषनीवाल, मानकंवर काबरा, सुमित्रा हुरकट एवं सरिता काबरा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम में कुल 56 महिला सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे यह आयोजन प्रेरणादायी, सफल और यादगार बन गया।
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, भीलवाड़ा

