लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर की मासिक बैठक में पश्चिमी राजस्थान हस्तशिल्प मेले की समीक्षा व आगामी होली स्नेह मिलन आयोजन की चर्चा की गई। बैठक में इकाई अध्यक्षा मोना हरवानी जी, उपाध्यक्ष इंदु अग्रवाल जी, सचिव कंचन लोहिया जी, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल जी, कार्यकारिणी सदस्य ममता मनानी जी, मीनाक्षी दवे जी, मनीष शर्मा जी, मंजू मेवाड़ा जी, पूर्णिमा जी, सुनीता शर्मा जी, सविता जी व अन्य उपस्थित थे।

