सादर वन्दे
आज दिनांक 20 जून 2024 को महिला इकाई जयपुर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
(1) आगामी स्वयं सिद्धा तीज मेला जो की 5 और 6 जुलाई को होने जा रहा है उसके विषय में स्टॉल धारकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
(2) सदस्यता बढ़ाने संबंधी विषय पर महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया।
(3) महिलाओं की GST को लेकर उनके मन में जो भ्रांतियां हैं उसका निवारण टैक्स लॉयर श्री यशस्वी शर्मा जी के द्वारा किया गया। उन्होंने महिलाओं को अपनी फर्म का GST नंबर लेने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही रिटर्न फाइल करना तथा कंपोजिशन के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तथा कच्चे माल पर लगने वाले GST के विषय में भी बताया। आज का यह सेशन निश्चित ही महिलाओं के लिए उपयोगी सिद्ध होने वाला है। बैठक में प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा जी भी उपस्थित रहीं । बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा नैथानी जी ने की।
धन्यवाद
सारिका त्रिपाठी

