लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मासिक बैठक एवं “रक्षा सूत्र” कार्यक्रम
लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मासिक बैठक आज, 7 अगस्त को चांदपोल गेट स्थित भारती गुप्ता जी के यहां आयोजित हुई। बैठक में आगामी “स्वयंसिद्धा मेला” की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई, जहां सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत किए। साथ ही, सदस्यता संख्या में वृद्धि के लिए ठोस रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के पश्चात “रक्षा सूत्र” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर महिला इकाई की सदस्यों ने समाज में सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देते हुए आईपीएस पंकज यादव जी एवं आरपीएस आकांक्षा कुमारी को राखी बांधी, तिलक कर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके साथ ही, निर्भया स्क्वाड से आई हुई महिला कर्मियों का भी सम्मान किया गया और उन्हें भी राखी बांधी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कविता गोयल ने की तथा कोषाध्यक्ष विभा गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में इकाई से भुवनेश्वरी दीक्षित, अंजना सोनी, रिचा शर्मा, मीरा गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

