लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अलवर ने दिवाली के उपलक्ष्य में "देव आश्रय – ओल्ड ऐज होम" (देवेश फाउंडेशन द्वारा संचालित) में रहने वाले वृद्धजनों के साथ प्री-दिवाली समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में महिला सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ मिलकर पूजा अर्चना की, उनके साथ नाश्ता किया और दिवाली की खुशियाँ बाँटी। महिला इकाई ने वृद्धजनों को फल, मिठाई, नए कपड़े, दीए, और अन्य उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर वृद्धजनों ने महिला सदस्यों को भावपूर्ण आशीर्वाद दिया। देवाश्रय की व्यवस्थापक शिवानी शर्मा ने सभी का सादर स्वागत और सम्मान किया।
महिला इकाई ने अपने अन्य सदस्यों से अपील की कि इस दिवाली सामाजिक सरोकार निभाते हुए अपने आस-पास प्रेम और खुशियाँ बाँटें, ताकि इस पर्व की रोशनी सभी के जीवन में फैल सके।
“हर छोटा सा दान कई लोगों के लिए उम्मीद और खुशी ला सकता है। आइए इस दिवाली किसी के चेहरे पर मुस्कान का कारण बनें।”
इस कार्यक्रम में शिवानी यादव (अध्यक्ष), अलका सिंह (महासचिव), सोनिया गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), पारुल अग्रवाल (उपाध्यक्ष), कविता सैनी (सह सचिव), और विषु महावर (सचिव) सहित कार्यकारिणी सदस्य रुचि सोडी, रूबी सुराना, और शिवानी शर्मा ने हिस्सा लिया। महिला सदस्य मनीषा यादव और पूजा सोनी भी इस आयोजन का हिस्सा रहीं।

