लघु उद्योग भारती महिला इकाई, इंदौर – कन्या पूजन कार्यक्रम
लघु उद्योग भारती, महिला इकाई इंदौर ने लिटिल फ्लावर नर्सरी स्कूल में एक विशेष कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कन्याओं को स्टेशनरी वितरित की गई और छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। उनके उत्साह और प्रतिभा को पहचानते हुए इकाई द्वारा उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मालवांचल कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मीना काले जी और पंकज काले जी ने विशेष सहयोग दिया। यह विद्यालय स्वयं श्रीमती मीना काले जी द्वारा संचालित किया जाता है, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कार्यकारिणी की श्रीमती नम्रता पाठक, अध्यक्ष श्रीमती वर्षा जैन, मालवांचल कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मीना काले जी, सदस्य श्रीमती श्वेता खनूजा और श्रीमती रचना गुप्ता जी भी उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम में लगभग 300 से अधिक छात्र और अभिभावक उपस्थित थे, जिन्होंने इस आयोजन को और भी यादगार बनाया।
धन्यवाद,
वर्षा जैन – अध्यक्ष
प्राची अग्रवाल – सचिव
महिला इकाई, इंदौर

