गणगौर उत्सव स्पेशल समर मेला का आयोजन गुप्ता बैंक्वेट हॉल बालाजी गार्डन के बगल से माधवपुर की पुलिया मुरैना में लघु उद्योग भारती महिला इकाई मुरैना द्वारा आयोजित हुआ जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति जी के पूजन अर्चन से हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सोबरन सिंह तोमर जी प्रदेश संयुक्त महामंत्री लघु उद्योग भारती ,विशेष अतिथि के रूप में पधारें जीतेंद्र गुप्ता जी पूर्व
राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उघोग भारती ,एम्बेसडर स्वावलंबी भारत अभियान ,कृष्णा समदरिया जिला मुरैना कोर्डिनेटर कौशल विभाग ,विशिष्ट अतिथि प्रकाश अग्रवाल जी सचिव लघु उद्योग भारती जिला मुरैना ,कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि ग रूप में पधारे राहुल गुप्ता जी जिला अध्यक्ष ,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सीमा मिश्रा महिला प्रदेश प्रभारी द्वारा की गई । कार्यक्रम का संचालन मुरारीलाल मावई जी द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी की पूजन से शुरू किया गया। प्रेसवार्ता में महिला इकाई अध्यक्ष मीना गुप्ता जी ने बताया कि विभिन्न शहरों से अपने सामान का विक्रय की करने के लिए महिलाएँ भोपाल , इंदौर ग्वालियर आगरा कानपुर से पधारी है ।कार्यक्रम में लगभग 30 स्टॉल लगायी गई है,आसाम साड़ी,वेस्टर्नड्रेसेज़, टपरवेयर और जयपुर के आइटम ,राजस्थानी आइटम मुरैना शहर में स्टॉल लगाकर सभी बहने बहुत ख़ुश हैं स्वावलंबी भारत अभियान जो मोदी जी द्वारा चलाया जा रहा है उसके अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव बीना गुप्ता ,कोषाध्यक्ष सुनीता बॉदिल ,कमलेश सिंगल, कल्पना चाँदिल ,मिथलेश गुप्ता ,साधना गुप्ता, शिवानी गोयल , ,बबिता बॉदिल , नीरू गुप्ता प्रभा अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रही

