लघु उद्योग भारती महिला ईकाई की मासिक बैठक संपन्न
भिवाड़ी, 3 सितम्बर 2025 – लघु उद्योग भारती की महिला ईकाई की मासिक बैठक आज रेड फॉक्स में आयोजित हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती मीना जैन ने की। उन्होंने बैठक का शुभारंभ करते हुए आगामी इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (IIF) में महिला इकाई की गतिविधियों और योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक के दौरान सभी सदस्यों के कार्य और जिम्मेदारियों का पुनः निर्धारण किया गया। अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले स्वयंसिद्धा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए, कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रणनीतियाँ और आवश्यक संसाधनों पर चर्चा हुई।
सदस्यों ने महिलाओं के उद्यमिता और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए नए विचार और सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक का समापन आगामी योजनाओं पर सभी को दिशा निर्देश देते हुए किया गया।

