जय प्रकाश पब्लिक स्कूल में "Painting Workshop" का आयोजन लघु उद्योग भारती महिला ईकाई द्वारा किया गया। इस आयोजन को श्रीमती पूजा सोनी जी के द्वारा संचालित किया गया । पूजा जी को अभी हाल ही में लक्ष्मीदेवी अवार्ड एवं इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। पूजा जी को जय प्रकाश स्कूल और लघु उद्योग भारती महिला ईकाई द्वारा भेंट देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। प्राइमरी क्लास के बच्चो को स्टेशनरी भी महिला ईकाई द्वारा वितरित की गई।कार्यक्रम का सहसंचालन रुचि सोढ़ी द्वारा किया गया ।लघु उद्योग भारती महिला ईकाई अध्यक्ष शिवानी यादव, सचिव अलका सिंह , कविता सैनी, रुचि सोढ़ी, वंदना भाटिया, पारुल अग्रवाल, सुचि गुप्ता, विशु महावर ,मनीषा यादव, निधि जैन कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
सादर धन्यवाद,
कविता सैनी (सह सचिव)

