लघु उद्योग भारती मासिक बैठक: स्वयंसिद्धा उत्तरायण उमंग 2025 की तैयारियों पर चर्चा
लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक संयोजिका शोभंता जी के निवास पर संपन्न हुई, जिसमें 24 सदस्या उपस्थित रहीं। बैठक की अध्यक्षता अर्पिता जी ने की, जबकि संचालन सचिव उर्वशी भारद्वाज ने किया। बैठक के दौरान सभी सदस्यों को स्वयंसिद्धा कूपन डायरी वितरित की गई। अध्यक्ष और सचिव ने डायरी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे अन्य व्यक्तियों को वितरित करने और स्वयंसिद्धा में फुटफॉल बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में आगामी स्वयंसिद्धा उत्तरायण उमंग 2025, जो 11 और 12 जनवरी को आयोजित होने वाला है, से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। इस आयोजन की तैयारियों को और मजबूत करने के लिए आगामी 5 जनवरी को एक बड़ी बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।
इसके पश्चात, मुख्य इकाई से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अजय जी खंडेलवाल और मुख्य इकाई सचिव श्री विजय जी मेहता ने सदस्यों को सक्रियता बढ़ाने के लिए अलग-अलग समितियां गठित कीं और सभी महिला सदस्यों को कार्य में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
सदस्यों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे किटी ग्रुप्स, फ्रेंड्स ग्रुप्स, और भजन मंडली ग्रुप्स में ई-कार्ड भेजने के लिए संपर्क सूची तैयार करें।
बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसे सचिव उर्वशी भारद्वाज ने प्रस्तुत किया। यह बैठक स्वयंसिद्धा के लक्ष्यों को साकार करने और उत्तरायण उमंग 2025 को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

