लघु उद्योग भारती पोलो ग्राउंड इकाई की मासिक बैठक दिनांक 27 मार्च 2025 को G9 ग्राफिक्स कार्यालय में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष पंकज काले एवं संचालन सचिव विकास गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से सांवेर रोड पुलिस थाने के समीप स्थित भूमि के आवंटन एवं शीघ्र निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि इस कार्य के लिए बजट और भूमि दोनों स्वीकृत हो चुके हैं, और लघु उद्योग निगम द्वारा शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ करने हेतु टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसके अतिरिक्त, किला मैदान इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध अतिक्रमण तथा पोलो ग्राउंड में पार्किंग एरिया पर हो रही अनधिकृत गतिविधियों को हटाने के विषय में भी गहन विमर्श किया गया। इस संदर्भ में GM DIC श्रीमान मंडलोई जी से बैठक के पश्चात एक सौहार्दपूर्ण मुलाकात की गई, जिसमें उन्हें लघु उद्योग भारती की डायरी भेंट कर संगठन की गतिविधियों और सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री शिवनारायण शर्मा जी की विशेष उपस्थिति रही, जिससे सदस्यों को मार्गदर्शन और संगठनात्मक ऊर्जा प्राप्त हुई। बैठक विभिन्न प्रशासनिक व विकासात्मक बिंदुओं पर सार्थक चर्चा और समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत बनी।

