लघु उद्योग भारती – मुख्य महिला इकाई, उदयपुर द्वारा आज स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी का पोस्टर विमोचन कर आगामी 1 से 3 नवम्बर तक होने वाली प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महानगर इकाई अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सुराना, स्वयं सिद्धा प्रभारी श्रीमती रीना राठौड़, मुख्य महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती सीमा पारीक, सचिव श्रीमती रेखा रानी जैन और कोषाध्यक्ष श्रीमती धनकुंवर नगर उपस्थित रहीं। प्रदर्शनी संयोजिका टीम में श्रीमती अंजली सुराना, श्रीमती अनीमा गोस्वामी, श्रीमती कीर्ति जैन और श्रीमती सुमन बोरणा ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य महिला इकाई की सदस्याओं के साथ-साथ सभी इकाइयों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और महानगर इकाई के उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। पूर्व मुख्य इकाई सचिव श्री कपिल सुराना भी विशेष रूप से इस अवसर पर उपस्थित रहे।

