लघु उद्योग भारती मुरादाबाद द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष श्री आर.पी. सिंह जी का अभिनंदन एवं उद्योगों की समस्याओं पर सार्थक संवाद
दिनांक 09 जुलाई 2025 को होटल हॉलिडे रेंजेंसी, मुरादाबाद में लघु उद्योग भारती मुरादाबाद इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन श्री आर.पी. सिंह जी का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती मुरादाबाद अध्यक्ष श्री अंशुल अग्रवाल ने विभाग द्वारा निर्यात इकाइयों को मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा कुछ जमीनी समस्याओं से माननीय चेयरमैन को अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यतः यह मुद्दे उठाए गए:
थर्ड पार्टी निरीक्षण के दौरान किसी निर्यात इकाई में यदि कोई कमी पाई जाती है तो बिना समय पर सूचना मिले “कारण बताओ नोटिस” जारी हो जाता है, जिससे इकाई को अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं मिल पाता।
थर्ड पार्टी निरीक्षण की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की आवश्यकता है। साथ ही, विभाग द्वारा समय-समय पर नई तकनीकों व उपकरणों की जानकारी उद्यमियों को उपलब्ध कराई जाए ताकि समय रहते संभावित खामियों को दूर किया जा सके।
माननीय श्री आर.पी. सिंह जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विभाग भविष्य में न केवल समय-समय पर आवश्यक जानकारियाँ साझा करेगा बल्कि किसी भी कमी की स्थिति में इकाइयों को पूरा समय और अवसर दिया जाएगा, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
इस संवादात्मक बैठक में लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री अजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत जुनेजा सहित अनेक पदाधिकारी और उद्यमीगण उपस्थित रहे।

