लघु उद्योग भारती, मेरठ महानगर प्रतिनिधि मंडल CO दिल्ली रोड सुश्री सुचिता सिंह जी से उनके कार्यालय में मुलाक़ात कर विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में कानून व्यवस्था संबंधित विषयों पर चर्चा की। औद्योगिक प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से औद्योगिक क्षेत्रो की भीतर की सड़को पर अनाधिकृत रूप से ट्रक पार्क करने, अवकाश के दिन कबाड़ियों के घूमने एवम अनाधिकृत रूप से स्थापित खोखो के बारे में CO साहब को अवगत कराया। सुश्री सुचिता सिंह ने उद्यमियों की सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मण्डल में लघु उद्योग भारती के संभाग महासचिव श्री राजकुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष श्री पंकज कुमार जैन, महासचिव श्री योगेन्द्र गुप्ता, श्री अर्पित जैन एवम श्री सुनील मित्तल उपस्थित रहे।

