लघु उद्योग भारती मोदीनगर के सौजन्य से MSME COMPETITIVE (LEAN) SCHEME AWARENESS PROGRAM, DIC गाज़ियाबाद और बैंकों का कार्यक्रम दिनांक 07-10-2024 को सी.पी.एस. इंटरनेशनल, गोविंदपुरी, मोदीनगर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उद्यमी और व्यापारी भाइयों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती मेरठ संभाग के अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल जी, मेरठ महानगर अध्यक्ष श्री पंकज जैन जी, उपाध्यक्ष जिला गाज़ियाबाद श्री उपेन्द्र गोयल जी और लघु उद्योग भारती के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
विशेष अतिथियों में श्री सुनील कुमार जी (IEDS, असिस्टेंट डायरेक्टर, MSME मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली), श्री अंकुर मलिक जी (असिस्टेंट डायरेक्टर, काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली), श्री सागर जी, श्री साकेत जी, प्रोफेसर प्रियांका गुप्ता (CEO, IPEC-TBI), IEA ग्रेटर नोएडा के महासचिव श्री संजीव शर्मा, IIA मोदीनगर चैप्टर के चेयरमैन श्री राज ढींगरा जी, पूर्व चेयरमैन श्री मुकेश गर्ग जी, CPS इंटरनेशनल के प्रिंसिपल डॉ. अरुण त्यागी जी, और मोदीनगर की यशस्वी विधायक डॉ. मंजू शिवाच जी ने कार्यक्रम में भाग लिया।
डॉ. मंजू शिवाच जी ने कार्यक्रम में प्रारंभ से लेकर समापन तक उपस्थित रहकर इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम लघु उद्योग भारती के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती गाज़ियाबाद के महासचिव श्री राजीव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्री ईश्वरदास गुप्ता जी, अध्यक्ष मोदीनगर श्री सतेन्द्र गौतम, महासचिव मोदीनगर श्री विवेक गुप्ता, डॉक्टर अनिल कोरी (कोषाध्यक्ष, मोदीनगर) और लघु उद्योग भारती मोदीनगर के सभी सदस्य उपस्थित थे।

