कल एसके क्लाइड ग्रैंड होटल, पासपोर्ट कार्यालय परिसर, साहिबाबाद, गाजियाबाद में मोहन नगर इकाई के अध्यक्ष उद्यमी मनोज शर्मा और उनकी टीम द्वारा आयोजित भव्य समारोह में लघु उद्योग भारती, गाजियाबाद जिले की दो इकाइयों "मोहन नगर" और "गाजियाबाद" के औपचारिक गठन की घोषणा प्रांत अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू द्वारा की गई
इस अवसर पर प्रांत, संभाग और मंडल के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष श्री अमरीश गोयल, जिले की टीम और अन्य इकाइयों के उद्यमी प्रमुखता से मौजूद रहे
कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन), माननीय श्री निमिष पाटिल की मंचासीन उपस्थिति भी रही

