लघु उद्योग भारती यमुनानगर इकाई (हरियाणा) की मासिक बैठक संपन्न
लघु उद्योग भारती यमुनानगर इकाई ने 29 अगस्त 2024 की मासिक बैठक में राष्ट्रीय स्वयं संघ हरियाणा प्रान्त संचालक श्री प्रताप सिंह जी एवं उनके विशिष्ट सहयोगियो को चर्चा के लिए आमंत्रित किया ! लघु उद्योग भारती,हरियाणा के कोषाध्यक्ष श्री रमन सलूजा जी ने सभी गणमान्य अथितियो का उपस्तिथ जनो से परिचय कराया और आमंत्रित अतिथियों के द्वारा किये गए सभी समाज कल्याण कार्यो की सराहना भी की
श्री संजीव गुप्ता जी (प्रधान लघु उद्योग भारती, यमुनानगर) ने यमुनानगर इकाई द्वारा किये गए जनहित कार्यो एवं इंडस्ट्रीज के लिए इकाई के योगदान की रुपरेखा सभी आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों के सम्मुख प्रस्तुत की श्री सुधीर चंद्रा जी (इकाई मार्गदर्शक) ने सभी आमंत्रित जन का अभिवादन किया और यमुनानगर इकाई की भावी सोच और आगामी कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी साझा की !! इसके उपरांत श्री प्रताप सिंह जी ने राष्ट्रीय सेवक संघ के आजादी से लेकर अब तक राष्ट्र निर्माण के कार्यो का वर्णन किया और राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र निर्माण में सहयोग कर भारत को विश्व गुरु बनाने में उपस्थित जनो का मार्गदर्शन किया और सहयोग करने के लिए प्रेरित भी किया ! इस अवसर पर यमुनानगर जिले की सभी बड़ी कंपनियों के निदेशक उपस्थित रहे ! अंत में श्री रमन गुप्ता जी ने धन्यवाद् प्रस्ताव पास किया और सभी उपस्थित जानो का बैठक में सम्मिलित होने पर आभार व्यक्त किया

