लघु उद्योग भारती रतलाम महिला इकाई का जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महाप्रबंधक से सौजन्य भेंट व संवाद
लघु उद्योग भारती रतलाम महिला इकाई की एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रतलाम के नव नियुक्त महाप्रबंधक श्री अतुल बाजपेई से सौजन्य भेंट की और उन्हें रतलाम महाप्रबंधक बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर महिला इकाई की ओर से महिलाओं द्वारा निर्मित मसालों से सुसज्जित विशेष हस्तनिर्मित गुलदस्ता महाप्रबंधक को भेंट स्वरूप प्रदान किया गया, जिससे महिला उद्यमियों की नवाचार और सृजनात्मकता की झलक प्रस्तुत हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने महिला उद्यमियों को उद्योग क्षेत्र से जोड़ने हेतु सरकारी योजनाओं, सब्सिडी एवं सुविधाओं की जानकारी ली और आग्रह किया कि इन लाभों को अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुँचाया जाए, जिससे स्थानीय स्तर पर महिला स्वावलंबन और उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके।
महाप्रबंधक श्री अतुल बाजपेई ने महिला इकाई की इस पहल की सराहना की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि जिला उद्योग केंद्र महिलाओं को हर संभव सहायता देने के लिए तत्पर है।
इस महत्वपूर्ण भेंटवार्ता में महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा आवतानी, सचिव श्रीमती कामिनी निमानी, कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मंगला देवड़ा, श्रीमती आशा गादिया सहित अन्य महिला उद्यमी भी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहीं।
यह मुलाकात महिला इकाई की सक्रियता, सजगता और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनी।

