LUB-Ramchandrapura unit
प्रथम मासिक बैठक
SP1-2316 तिजारिया पॉलिपाइप्स लि. रामचंद्रपुरा पर लघु उद्योग भारती-रामचंद्रपुरा इकाई की प्रथम मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें रामचंद्रपुरा औद्योगिक क्षेत्र के सदस्य इकाइयों के उद्यमीगण उपस्थित हुए। उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर किए।
अध्यक्ष व महासचिव महोदय द्वारा सभी का स्वागत, अभिनंदन किया गया। सभी ने अपना स्वयं का, कंपनीज का, उत्पादों का परिचय दिया। सभी ने एक साथ वंदे मातरम गान गया।
अध्यक्ष व महासचिव महोदय ने रामचंद्रपुरा औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित विकास एवं समस्याओं से संबंधित विषय चर्चा व विचार-विमर्श के लिए सदन के समक्ष रखा।
उपस्थित सभी सदस्य गणों ने अपने-अपने विचार, सुझाव, अनुभव साझा किया।
इन सभी का पत्र बनाकर संबंधित को भेजा जाएगा।
बैठक 6:00 बजे तक चली। अंत में अध्यक्ष व महासचिव महोदय ने सभी को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।सभी ने एक साथ राष्ट्रगीत जन गण मन गाया। अल्पाहार के लिए आमंत्रित कर बैठक का समापन किया। इस प्रकार से आज की यह बैठक सफलतापूर्वक एवं लाभप्रद रही। सूचनार्थ प्रेषित है।
धन्यवाद।
अनिल पारीक, अध्यक्ष
प्रवीण जैन तिजारिया, महासचिव
LUB-Ramchandrapura unit

