जीवंत रंगों और उत्साह भरा माहौल के बीच, एक विशेष होली कार्यक्रम 'लघु उद्योग भारती लखनऊ महिला इकाई अवध प्रांत ,इनर व्हील क्लब लखनऊ ट्रांस गोमती एवं स्वावलंबी भारत अभियान द्वारा आयोजित किया गया I जिसमें एकता, सशक्तिकरण की भावना और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के अनमोल योगदान, साथ मैं MCX द्वारा कमोडिटीज़ डेरिवटिव्स कार्य के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नम्रता पाठक,डिप्टी सीएम बृजेश पाठककी वाइफ ,श्रीमती संयुक्ता भाटिया पूर्व महापौर ,ब्रह्मा कुमारी राधा दीदी व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रीता मित्तल प्रांतिए अध्यक्ष अवध प्रांत लघु उद्योग भारती द्वारा की गईi ग्रामीण महिलाओं के उत्कृष्ट प्रयासों को सम्मानित किया गया।
अवध प्रांत की अध्यक्ष रीता मित्तल द्वारा कहा गया कि इन गांव की महिलाओं को रोजगार दिया रोजगार करने की ट्रेनिंग दी जा रही है तथा उनके विभिन्न कोर्स जैसे सिलाई पापड़ बनाना मिट्टी के सामान बनाना गोबर से तरह-तरह की चीजें बनाना मोमबत्ती बनाना आदि कार्य गांव की महिलाओं को 80 गांव में काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा इसमें से 20 गांव मेंरोजगार सृजन केंद्र ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है जिसमें महिलाएं सामान बनाकर उसकी मार्केट में बेचने के लिए तैयार कर रहे हैं आज इस प्रदर्शनी आज इस प्रोग्राम में सामानों की बिक्री हुई तथा लोगों ने उन्हें बहुत से आर्डर दिए जिससे वह महिलाएं बहुत प्रसन्नता जाहिर कर रही थी I लघु उद्योग भारती की महिला इकाई रिंकी वर्मा द्वारा उसका संचालन किया जा रहा हैI आज के इस प्रोग्राम में जो महिलाएं सशक्त नारी सम्मान से सम्मानित की गई इस गांव में से ली जो अपने गांव को स्वच्छ समृद्ध शिक्षा युक्त तथा सभी चीजों में वहां के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है ताकि हमारे प्रधानमंत्री का 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनने का सपना साकार हो सकेकार्यक्रम में 120 महिलाओं की भागीदारी रही I विभिन्न मीडिया जगत के सम्मानित रिपोर्टर्स को को भी स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया गया Iइस खुशहाल माहौल में रंगों की एक खूबसूरत नृत्य प्रस्तुति थी, जिसे "फूलों की होली" कहा गया। इस नृत्य के माध्यम से होली के आत्मा को ग्रेसफुल गतियों और ब्रह्मणीय कपड़ों में प्रस्तुत किया गया।
रीता मित्तलअवध प्रांत अध्यक्ष लघु उद्योग भारती

