स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु कूल्हड़ मशीन वितरण कार्यक्रम – पाली
लघु उद्योग भारती द्वारा स्वावलंबन भारत अभियान के अंतर्गत निरंतर स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने हेतु विविध प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, रोटरी क्लब, पाली के सहयोग से मिट्टी के कूल्हड़ बनाने वाली मशीनों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय उद्यमियों और बेरोजगार युवाओं को स्वावलंबन की दिशा में प्रोत्साहन प्राप्त हो।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय प्रकाश चंद्र जी गुप्ता (राष्ट्रीय संगठन मंत्री, लघु उद्योग भारती) एवं पूर्व विधायक श्री ज्ञानचंद जी पारख पधारेंगे और अपने विचारों व आशीर्वचन से मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
आप सभी से विनम्र आग्रह है कि लघु उद्योग भारती एवं रोटरी क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाएं।
दिनांक: 16 अप्रैल 2025
समय: सायं 5:30 बजे
स्थान: रोटरी क्लब, पाली
स्वावलंबी भारत की दिशा में एक कदम और – आपकी उपस्थिति से यह प्रयास और सशक्त होगा।

