लघु उद्योग भारती शाजापुर इकाई द्वारा मासिक बैठक का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। बैठक में सदस्यता अभियान के अंतर्गत नए सदस्यों का पंजीकरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ और उनके समाधान हेतु एक ज्ञापन तैयार कर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश तिवारी, संभागीय पदाधिकारी श्री सुभाष जी मंडलोई, तथा श्री धर्मेंद्र सिंह 'डब्बू भैया' (अध्यक्ष, स्टोन क्रेशर संघ) को सौंपा गया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी, पदाधिकारीगण तथा अनेक उद्यमी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित उद्यमियों में श्री गजेंद्र सिंह सिकरवार, श्री बंटी भैया, श्री महेश पाटीदार, श्री दिनेश पांचाल, श्री अभय कुमार जैन, श्री विकास जैन, श्री राजेश पांचाल, श्री महेश मंडलोई, श्री कैलाश सेन, श्री संतोष मंडलोई, श्री जीवन सिंह गुर्जर, श्री अभिषेक पाटीदार, श्री नरेंद्र मालवीय, श्री गोविंद शर्मा, श्री अशोक पांचाल, श्री प्रशांत चौहान, श्री रामकरण सोलिया, श्री मनोज नरेलिया, श्री विजय राजा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्री किशोर जी प्रजापत (अध्यक्ष) एवं श्री पवन जी गर्ग (सचिव), लघु उद्योग भारती शाजापुर, द्वारा संयोजन किया गया।

