लघु उद्योग भारती शाहजहांपुर द्वारा होली मिलन एवं उद्यमियों के लिए ESG ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन
दिनांक 25 मार्च 2025, मंगलवार को होटल ग्रैंड आर्क, शाहजहांपुर में लघु उद्योग भारती, शाहजहांपुर द्वारा होली मिलन के शुभ अवसर पर एक विशेष बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में UPCON की ओर से उद्यमियों को ESG (Environment, Social, Governance) विषय पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया और सफल प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री श्री भरत थरड़ जी, शाहजहांपुर और पीलीभीत के एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता जी एवं जिला उद्योग केंद्र शाहजहांपुर के उपायुक्त श्री अनुराग यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती शाहजहांपुर के कोषाध्यक्ष सीए निलय शुक्ला जी ने उद्यमियों को बजट 2025 में आए इनकम टैक्स और जीएसटी के बदलावों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने MSME सेक्टर के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उनके लाभों के बारे में भी उद्यमियों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री नवनीत गुप्ता जी ने शाहजहांपुर में लघु उद्योग भारती द्वारा निरंतर किए जा रहे उद्योग संवर्धन के कार्यों और प्रयासों की जानकारी दी और बताया कि संगठन किस प्रकार से उद्यमियों के हित में लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
यह कार्यक्रम उद्यमियों के ज्ञानवर्धन, नेटवर्किंग और प्रदेश में MSME सेक्टर को मजबूती देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।

