आज लघु उद्योग भारती श्रीगंगानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक रिको स्थित एसोसिएशन भवन में अध्यक्ष श्री गौरव बगड़िया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य सरकारी विभागों और उद्यमियों के बीच संवाद स्थापित कर उद्योगों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना था। इस बैठक में लघु उद्योग भारती के सदस्यगण, रीको कार्यालय से आर.एम. मीणा जी, इंजीनियर श्री सज्जन जी, तथा बिजली विभाग की जेईएन श्रीमती सोनिका जी ने भाग लिया।
बैठक में उद्यमियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं साझा कीं, जिनमें प्रमुख रूप से बिजली की अघोषित कटौती का मुद्दा उठा। इस पर जेईएन मैडम ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। वहीं आर.एम. मीणा जी ने पानी और सफाई से संबंधित मुद्दों को सुनकर मौके पर ही समाधान किया। यह बैठक इस बात का प्रतीक बनी कि जब व्यापारी एक मंच पर संगठित होकर अपनी बात रखते हैं, तो समाधान भी शीघ्रता से निकलता है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 25 अप्रैल को लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रीगंगानगर इकाई द्वारा श्रमिकों के लिए एक विशेष आई-चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रमिकों की आँखों की जाँच की जाएगी और आवश्यकता अनुसार उन्हें चश्मे भी प्रदान किए जाएंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से सचिव श्री चंद्रशेखर जी, उपाध्यक्ष श्री अरविंद गोदारा जी, संरक्षक श्री राजेश जैन (अनंता मेडिकेयर), श्री आकाश नागपाल (राज जीरा), श्री विनोद सिंगल (पाइप फैक्ट्री), श्री टेकचंद बंसल (किन्नू फैक्ट्री), श्री महेन्द्र उतरेजा, श्री अमित जी (टायर फैक्ट्री), श्री रविंद्र जी (मिल्को – मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट), तथा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश खेमा उपस्थित रहे।
यह बैठक उद्यमियों और विभागों के बीच सकारात्मक संवाद की मिसाल बनी और उद्योग क्षेत्र की प्रगति की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुई।

