स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए सुसनेर इकाई की बैठक सम्पन्न हुई
लघु उद्योग भारती सुसनेर महिला व पुरूष दोनों इकाई की सामूहिक बैठक 25 अप्रेल लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में की गई । जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि 25 अप्रैल के दिन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमे अधिकतम सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया व 26 अप्रैल को एक सुव्यवस्थित कार्यक्रम का आयोजन कर नगर को स्वच्छ रखने वाले सफाईकर्मियों का सम्मान किया जाने का तय हुआ व 27 अप्रैल को सेवा बस्ती में बच्चों को फल व बिस्किट वितरित कर सेवा दिवस मनाया जाएगा ।।
इस प्रकार तीन दिवसीय कार्यक्रम कर सुसनेर (महिला व पुरुष )की दोनों इकाई सामूहिक रूप से स्थापना दिवस मनाएगी ।।
अध्यक्ष
पीरूसिंह काँवल
सुसनेर इकाई
सचिव
कृपालसिंह बोड़ाना
सुसनेर इकाई

