सादर वन्दे लघु उद्योग भारती सेवा सदन में महिला इकाई जयपुर की मासिक बैठक रखी स्वयंसिद्धा राखी और तीज एग्जीबिशन
कल दिनांक 10/7/24 को सेवा सदन में महिला इकाई जयपुर की मासिक बैठक रखी गई थी।
बैठक में गत दिनों सफलतापूर्वक संपन्न हुई स्वयंसिद्धा राखी और तीज एग्जीबिशन की भी समीक्षा की गई। महिला इकाई कार्यकारिणी सदस्यों तथा सभी एक्जीबिटर्स से उनके सुझाव लिए गए। सर्वसम्मति से अगली एग्जीबिशन के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिन महत्वपूर्ण बिंदुओं का इस एग्जीबिशन में अभाव रहा उनपर ध्यान दिया जायेगा।
सभी एक्सहिबिटर्स व्यवस्थाओं से संतुष्ट रहे क्युकी किसी की भी तरफ से किसी प्रकार की कोई कमी या कोई शिकायत हमें नहीं मिली।
इसके बाद सोशल मीडिया मार्केटिंग पर एक्सपर्ट द्वारा सेशन लिया गया। महिलाओ को बिज़नेस को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाने और मार्केटिंग तथा ब्रांडिंग जैसे फैक्टर्स का इस्तेमाल करना सिखाया गया। जिसमे वो अपने बिज़नेस को डिजिटली एक आधार दे सके। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी, प्रान्त अध्यक्ष श्रीमान सुधीर जी गर्ग तथा प्रान्त महामंत्री सुनीता शर्मा जी भी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा नैथानी जी ने की।
धन्यवाद
सारिका त्रिपाठी
सचिव
महिला इकाई जयपुर

