लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के उपलक्ष में 26 अप्रैल 2025, शनिवार को प्रातः 10 बजे से राजकीय सांवलिया जी चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह एक पुनीत अवसर है जहाँ हम सब मिलकर मानवता की सेवा में योगदान दे सकते हैं। "रक्तदान करें, एक जीवन बचाएं – अगला जीवन आपका हो सकता है" इसी भावना के साथ, लघु उद्योग भारती महिला इकाई – चित्तौड़गढ़ आप सभी आदरणीय सदस्यों से करबद्ध निवेदन करती है कि इस आयोजन में अपनी उपस्थिति देकर इसे सफल बनाएं एवं रक्तदान कर किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन दें। अध्यक्ष अंजलि शर्मा, सचिव सुरभि बलदवा एवं कोषाध्यक्ष आस्था जैन सहित पूरी इकाई आपका हार्दिक स्वागत करती है। आइए, एक नेक कार्य में साथ चलें और समाज के लिए प्रेरणा बनें।

