लघु उद्योग भारती – स्थापना दिवस एवं औद्योगिक चर्चा कार्यक्रम
आयोजक: लघु उद्योग भारती, जेम्स एवं ज्वेलरी ईकाई, जयपुर
दिनांक 16 अप्रैल 2025, लघु उद्योग भारती स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जेम्स एवं ज्वेलरी औद्योगिक चर्चा का आयोजन ज्वैलर्स एसोसिएशन बिल्डिंग हॉल, मुख्य जौहरी बाजार, जयपुर में सम्पन्न हुआ। यह सायं 6:30 बजे प्रारंभ होकर रात्रि 9:15 बजे तक चला।
इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शिल्पी पुरोहित, प्रभारी, जिला उद्योग भवन जयपुर तथा ICICI बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगण – सुनील पारीक, अमित सांखला और स्मृति कोटिया उपस्थित रहे। साथ ही, ज्वैलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री राजु जी मगौड़ीवाले, सर्राफ़ा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश जी मित्तल और महासचिव मातादीन जी सोनी, जवाहरात बाजार संघ के अध्यक्ष हरिश केडिया जी एवं अन्य व्यापार संघों के वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधित्व में श्री महेन्द्र खुराना (उपाध्यक्ष), श्रीमती अंजू सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री सुधीर गर्ग (अध्यक्ष), सुनीता शर्मा (महामंत्री), के. के. यादव (सदस्य, जयपुर अंचल), श्री मनीष जौहरी (सचिव, जयपुर अंचल), श्याम सोनी और बृजेश कुल्थिया (सह संयोजक – जेम्स एवं ज्वेलरी इकाई) सहित कुल 45 सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात ICICI बैंक के अधिकारियों द्वारा MSME के लिए उपलब्ध योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके पश्चात हरिश केडिया जी, राजु जी मगौड़ीवाले और कैलाश मित्तल जी ने ज्वैलरी व्यवसाय की वर्तमान समस्याओं और उनके संभावित समाधान पर सारगर्भित चर्चा की।
सुधीर गर्ग जी ने लघु उद्योग भारती की भूमिका से सभी एसोसिएशन पदाधिकारियों को अवगत कराया। अंजू सिंह जी ने महिला भागीदारी और सहयोग की संभावनाओं को उजागर किया और महेन्द्र खुराना जी ने संगठन की गतिविधियों का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया।
समापन सत्र में श्रीमती शिल्पी राजपुरोहित ने वर्तमान सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि उद्योग जगत कैसे इन योजनाओं का लाभ ले सकता है। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ।
सौजन्य से:
श्याम सोनी
बृजेश कुल्लियाँ
सह-संयोजक, जेम्स एवं ज्वेलरी ईकाई, जयपुर
लघु उद्योग भारती

