लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश से प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार लघु उद्योग भारती त्रि-दिवसीय 29वें स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा के क्रम में लघु उद्योग भारती उज्जैन की चारो इकाइयों महाकालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड, क्षिप्रा औद्योगिक क्षेत्र आगर रोड, अवंतिका औद्योगिक क्षेत्र देवास रोड एवं महिला इकाई की संयुक्त बैठक श्री अनंतराव भिड़े भवन के नवनिर्मित कक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री उल्हास वैद्य जी, प्रदेश उपध्याक्ष श्री चरणजीत सिंह कालरा जी, संभागीय सचिव श्री अतीत अग्रवाल जी, श्री राजेश महेश्वरी जी सहित इकाई अध्यक्ष सचिव व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए।
उक्त बैठक में प्रथम दिवस सदस्यता वृद्धि, द्वितीय दिवस उद्यमी सम्मान, तृतीय दिवस सेवा कार्य हेतु संयुक्त रूप से कार्ययोजना तय की गई। जिसके हेतु श्री दिलीप जी रोहरा को संयोजक श्री भरत जी चंदन, श्री अवधेश जी दशोरा, श्री जितेंद्र जी भाटी, श्री दीप्ति जी गांधी को सह-संयोजक बनाया गया।

