वाराणसी जिले में लघु उद्योग भारती की नई इकाई का गठन, सभी पदाधिकारियों व उद्यमियों के प्रति आभार
लघु उद्योग भारती की वाराणसी जिले में नवगठित इकाई के सफल गठन के अवसर पर मैं, ज्योति शंकर मिश्रा, नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष, सभी उच्च पदाधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ।
विशेष रूप से श्री दीनानाथ बरनवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री राजेश कुमार सिंह (अध्यक्ष, काशी प्रांत), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री नितिन जी (विभाग कार्यवाह, काशी), एवं श्री दिनदयाल जी (प्रांत संयोजक) का धन्यवाद, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह गठन संभव हो पाया।
साथ ही, इस आयोजन में सहभागिता कर हम सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाने वाले सभी उद्यमी साथियों के प्रति भी गहन आभार व्यक्त करता हूँ।
हम सभी मिलकर वाराणसी जिले में उद्योग एवं उद्यमिता को नई दिशा देने हेतु प्रतिबद्ध हैं और संगठन के मूल्यों को आगे बढ़ाने में सदैव तत्पर रहेंगे।
सादर,
ज्योति शंकर मिश्रा
अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती – जिला काशी

