विभाग संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम” का सफल आयोजन: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और लघु उद्योग भारती अलवर की पहल
दिनांक 27 मई को अलवर में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा लघु उद्योग भारती अलवर (मुख्य इकाई एवं महिला इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में “विभाग संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम” के अंतर्गत पहला शिविर सीबा मसाला उद्योग प्राइवेट लिमिटेड परिसर में आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत उद्यमियों और कर्मचारियों को श्रम विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति जागरूक करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था। कार्यक्रम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ई.एस.आई.सी.) के शाखा प्रबंधक श्री राजेश मीणा एवं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.) के प्रवर्तन अधिकारी श्री प्रशांत शर्मा ने भाग लिया और उपस्थितजनों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
शिविर के दौरान उद्यमियों और कर्मचारियों ने ई.एस.आई.सी. और ई.पी.एफ.ओ. से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें से कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य बीमा, चिकित्सा सुविधाएं, भविष्य निधि, पेंशन, बीमा योजनाओं तथा पोर्टल उपयोग की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की ओर से अध्यक्ष शशांक झालानी, सचिव पंकज तिवारी सहित सत्यनारायण गुप्ता, राहुल गुप्ता, अंकुर गुप्ता, नितेश गुप्ता तथा महिला इकाई से अध्यक्ष शिवानी यादव, नंदिनी गुप्ता, कल्पना तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। वहीं उद्योग जगत से पुष्पेंद्र खंडेलवाल, कैलाश खंडेलवाल, घनश्याम शर्मा, विराट नरूका, गौरव कालरा, मोनू इत्यादि ने भाग लिया।
शिविर की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में भी इस प्रकार के संवादात्मक शिविरों के आयोजन की आवश्यकता जताई।
शिविर संयोजक
नितेश गुप्ता, कल्पना तिवारी

