वंदे मातरम्
भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती महिला इकाई, भीलवाड़ा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 19 सितंबर 2025 को हीरा पन्ना मार्केट में किया गया।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह जी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिला इकाई के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।
इस शिविर में 18 प्रथम रक्तदाताओं ने समाज को प्रेरित किया। विशेष रूप से आशाराम मीना जी ने अपने पिताजी के निधन के अगले ही दिन रक्तदान कर मानवता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
आज के शिविर में 106 यूनिट रक्तदान हुआ।
कार्यक्रम प्रभारी रेखा ईनानी एवं सरिता अग्रवाल ने पूरे आयोजन का सफल संचालन किया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष श्री महेश हुरकट सहित
श्री राम किशोर काबरा, श्री राम प्रकाश काबरा, श्री संजीव चिरानिया, श्री राजकुमार मेलाना, श्री शंभू प्रसाद काबरा, श्री कमलेश जैन, श्री गिरीश अग्रवाल, श्री ओम प्रकाश जागेटिया, श्री हरगोविंद सोनी तथा महिला इकाई से विमला मुणोत, प्रियंका मेहता, आशा सोमानी, मानकंवर काबरा, प्रिया कोठारी, सरिता काबरा, रक्षा जैन, रीना डाड, वीणा मोदी, पूनम डाड, सुरभि लाठी, कविता जागेटिया, शिल्पा टिक्कीवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा।
अध्यक्ष – पल्लवी लड्ढा
सचिव – नीता बंसल
कोषाध्यक्ष – शशि काबरा

