श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार एवं लघु उद्योग भारती, अलवर विभाग संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम

Event Date: 27/08/2025
Alwar,
RAJASTHAN

विभाग संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम : जी एम हाईटेक, अलवर में सफल आयोजन

अलवर, 27 अगस्त – श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार एवं लघु उद्योग भारती, अलवर (मुख्य इकाई एवं महिला इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में “विभाग संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम” की श्रृंखला का तीसरा शिविर जी एम हाईटेक, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, अलवर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जी एम हाईटेक ने इस पहल को कर्मचारियों के हित में अत्यंत लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का स्वागत किया।

मुख्य रूप से ईएसआईसी के शाखा प्रबंधक राजेश मीणा तथा ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी प्रशांत शर्मा एवं धीरज कुमार ने कर्मचारियों को योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया।

ईएसआईसी द्वारा स्वास्थ्य बीमा एवं चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई।

ईपीएफओ द्वारा भविष्य निधि, पेंशन एवं बीमा योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
साथ ही ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

लगभग 80 कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान पाया।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, अलवर से अध्यक्ष शशांक झालानी, भास्कर मोदी, वैभव मोदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम समन्वयक आदित्य जैन ने सभी प्रतिभागियों एवं जी एम हाईटेक प्रबंधन का आभार प्रकट किया और भविष्य में भी ऐसे संवादात्मक शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।

जी एम हाईटेक प्रबंधन ने लघु उद्योग भारती की इस पहल को कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी और उपयोगी कदम बताया। उपस्थितजनों ने भी कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और लाभदायक बताते हुए इसकी निरंतरता बनाए रखने का आग्रह किया।

 आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत विभाग समन्वय शिविर का आयोजन रिवाज रिजॉर्ट, अलवर में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक होगा, जिसमें 17 विभाग एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे और उद्यमियों-व्यापारियों को योजनाओं से जुड़ी जानकारी एवं समाधान प्रदान करेंगे।

धन्यवाद,
पंकज तिवारी
सचिव, लघु उद्योग भारती, अलवर

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please