संवाद, समर्पण और संरचना पर आधारित बैठक में तय हुई संगठन की दिशा

Event Date: 07/06/2025
Udaipur,
RAJASTHAN

उदयपुर | लघु उद्योग भारती की नवगठित कलड़वास इकाई की प्रथम बैठक अत्यंत गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण रही, जिसमें इकाई की भावी दिशा, कार्ययोजनाओं एवं विस्तार योजनाओं पर ठोस विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष श्री अभिमन्यु सिंह एवं सचिव श्री अभिजीत शर्मा ने पूर्व कार्यकारिणी की उपलब्धियाँ प्रस्तुत करते हुए, शेष कार्यों को पूर्ण करने की प्रतिबद्धता जताई। संगठन ने उनके अनुभव और मार्गदर्शन को सतत बनाए रखने के लिए आगामी बैठकों में उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया।

इकाई ने सदस्य विस्तार की दिशा में भी स्पष्ट योजना बनाई है – 125 सक्रिय सदस्यों के लक्ष्य के साथ, आगामी अभ्यास वर्ग से पूर्व 25 नए सदस्यों को जोड़ने की ठोस कार्ययोजना पर सहमति बनी। अगली बैठक में सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान करने का निर्णय भी लिया गया, जिससे संगठनात्मक जुड़ाव और अधिक प्रबल होगा।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री तरुण दवे ने संगठन के छह करणीय कार्यों सहित संवाद, समर्पण एवं संरचना जैसे मूलभूत सिद्धांतों पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा, “संगठन तभी सशक्त होता है जब प्रत्येक सदस्य स्वयं को उसकी रीढ़ माने।” वहीं, महानगर इकाई अध्यक्ष श्री राजेंद्र सुराणा ने संगठन की कार्यसंस्कृति, उत्तरदायित्व और समन्वय पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।

बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष श्री बाबू सिंह ने की तथा संचालन इकाई सचिव श्री मुकेश मुनोत ने किया। कोषाध्यक्ष श्री बृजमोहन भाटी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में कार्यकारिणी सदस्य अनुपम भटनागर, कैलाश सुथार, वामिल जोशी, विक्रम सिंह, दीपक पांडे, विधांशु सोमानी, वर्धमान दोषी एवं चेतन चौधरी की सक्रिय उपस्थिति ने संगठन की दिशा को मजबूती प्रदान की।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please