सक्षम भारत कौशल विकास केंद्र, अलवर में प्रथम प्रशिक्षण बैच की सफल शुरुआत
हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है कि सक्षम भारत कौशल विकास केंद्र, अलवर में आज दिनांक 01 मई 2025 को हमारी प्रथम प्रशिक्षण बैच की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। इस बैच में अब तक कुल 9 छात्राओं ने नामांकन कराया है। प्रशिक्षण के लिए सिंगर इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रमाणित एक कुशल सिलाई प्रशिक्षक की नियुक्ति की गई है, जो प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं उद्योगोन्मुखी कौशल प्रदान करेंगी।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में और भी छात्राएँ तथा महिलाएं इस प्रशिक्षण से जुड़ेंगी और अपने आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर होंगी। यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता दिलाने में भी सहायक सिद्ध होगी।
हम आप सभी से विनम्र निवेदन करते हैं कि कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि अधिक महिलाएं इस अवसर का लाभ ले सकें और हम सब मिलकर इस पुण्य कार्य में भागीदार बन सकें।
साथ मिलकर बनाएं सक्षम और आत्मनिर्भर भारत।

