लघु उद्योग भारती, महिला इकाई देवास की मासिक बैठक दिनांक 26 मई को कावा रेस्टोरेंट, देवास (म.प्र.) में सायं 7 बजे संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश निर्देशानुसार सदस्यता विस्तार पर चर्चा की गई तथा पर्यावरण दिवस के अवसर पर 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जो बालिकाएँ पढ़ाई में होशियार हैं, उन्हें यूनिफॉर्म, स्टेशनरी अथवा उनकी आवश्यकता अनुसार सामग्री संस्था द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में महिला इकाई का पुनर्गठन किया गया, जिसमें रचना तलाटी को अध्यक्ष, सारिका मुकाती को उपाध्यक्ष, किंशु गुप्ता को सचिव, राधिका मूंदड़ा को सहसचिव तथा प्रीति सिंगी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में रुचिका उपाध्याय, मोनिका शर्मा, सारिका राय, ममता जायसवाल, उर्मिला सिंह पवार एवं ललिता सेन को शामिल किया गया। बैठक में रचना तलाटी, सारिका राय, रुचिका उपाध्याय, उर्मिला पंवार, ममता जायसवाल, सारिका मुकाती, मोनिका शर्मा, सीमा यादव, श्रद्धा राजुले एवं कल्पना श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। बैठक आत्मीय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। धन्यवाद।

