सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने हेतु लघु उद्योग भारती के तत्वाधान में रैम्प कार्यशाला संपन्न

Event Date: 19/02/2026
Jabalpur,
MADHYA PRADESH

सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने हेतु लघु उद्योग भारती के तत्वाधान में रैम्प कार्यशाला संपन्न

विगत दिवस इंडियन कॉफी हाउस में लघु उद्योग भारती के तत्वाधान में रैम्प (RAMP) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाकर उद्यमियों को अधिकतम लाभ दिलाना रहा।

कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के रैम्प विशेषज्ञ श्री मयूर शर्मा जी ने अपने विचार रखते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। ZED सर्टिफिकेशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी श्री आर. के. दुलेजा जी द्वारा प्रदान की गई।

जिला उद्योग केंद्र, जबलपुर से श्री रंजीत सिंह गौतम जी ने विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उद्यमियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती, जबलपुर की चारों इकाइयों के अध्यक्ष — श्री कपिल खत्री जी, पंडित विवेक मोहन पाठक जी, श्री गौरव अग्रवाल जी एवं महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मेघना महाजन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रदेश कार्यकारिणी से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनीष पटेल जी, प्रदेश सचिव श्री ज्ञानेंद्र शर्मा जी तथा अंचल संयुक्त सचिव श्री बी.के. नेमा जी उपस्थित रहे।

जबलपुर कार्यकारिणी से श्री अभिषेक शुक्ला (मीडिया प्रभारी), श्री रवि गंगवानी (सचिव), श्री राजेश सुखवानी (सचिव), श्री आनंद तिवारी (सचिव), श्री पार्थ गुप्ता (उपाध्यक्ष), श्रीमती पल्लवी गुप्ता (सचिव), श्री दीपक बलवानी (सहसचिव), श्री अभिषेक जसाटी (कोषाध्यक्ष) एवं श्री प्रकाश केशरवानी (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं लगभग 70 उद्यमियों की सक्रिय उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रभारी श्री आनंद तिवारी जी रहे तथा मंच संचालन श्री अभिषेक शुक्ला जी द्वारा किया गया।

प्रेषक:
लघु उद्योग भारती, जबलपुर इकाई रिछाई
सचिव – आनंद तिवारी

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please