सलूम्बर: नई इकाई गठन बैठक सम्पन्न
आज सलूम्बर में लघु उद्योग भारती की नई इकाई के गठन प्रक्रिया के तहत संघ कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई संयोजक मुकेश जोशी एवं प्रांत संयुक्त सचिव पवन जैन द्वारा की गई।
इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय व्यापारी, युवा वर्ग एवं उद्यमियों को लघु उद्योग भारती की दृष्टि, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, संगठन की उद्योग जगत के उत्थान में भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।
बैठक में सभी से संगठन की सदस्यता लेने हेतु आग्रह किया गया, जिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और 12 नए सदस्यों ने आज ही लघु उद्योग भारती की सदस्यता प्राप्त की।
यह बैठक सलूम्बर में संगठन की नई इकाई के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

