सुशासन एवं औद्योगिक विकास समारोह में लघु उद्योग भारती बिजनौर के उद्यमी सम्मानित

Event Date: 27/03/2025
Bijnor,
UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन, औद्योगिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा बाल भवन में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में प्रदेश सरकार द्वारा बीते वर्षों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, नीतियों और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें लघु उद्योग भारती जनपद बिजनौर से जुड़े युवा एवं महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके साहस, परिश्रम और नवाचार के लिए था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्रदेश सरकार और सामाजिक संगठन मिलकर उद्यमिता को आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध हैं। यह हर्ष और गर्व का विषय है कि जनपद बिजनौर के उद्यमियों ने न केवल स्थानीय बल्कि प्रदेश स्तर पर भी अपनी सशक्त पहचान बनाई है।

मैं सभी सम्मानित उद्यमियों को हार्दिक बधाई देता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। इस प्रकार के मंच, प्रेरणा के स्रोत बनते हैं और अन्य नवोदित उद्यमियों को भी सशक्त भारत निर्माण की दिशा में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please