लघु उद्योग भारती सोजत इकाई की बैठक सम्पन्न – प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महावीर चौपडा ने किया मार्गदर्शन
लघु उद्योग भारती राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जोधपुर प्रान्त प्रभारी श्री महावीर चौपडा ने सोजत (जिला पाली) प्रवास के दौरान स्थानीय इकाई की नवीन कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता सोजत इकाई अध्यक्ष श्री विकास टाक ने की, जिन्होंने श्री चौपडा का स्वागत सम्मानपूर्वक दृपट्टा ओढ़ाकर किया।
बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी योजनाओं, संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने तथा सदस्यता अभियान को गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। इसके साथ ही सोजत व आसपास के क्षेत्र के उद्यमियों की औद्योगिक समस्याएं व सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
स्थानीय उद्यमियों ने अपनी चुनौतियों व आवश्यकताओं को सामने रखा, जिस पर श्री चौपडा ने संगठन स्तर पर समाधान हेतु समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

