स्वयंसिद्धा उत्तरायण उमंग-2025 प्रदर्शनी हेतु लघु उद्योग भारती की बैठक सम्पन्न
11 व 12 जनवरी को कैशव नैन में होगा भव्य आयोजन
ब्यावर | रविवार को गायत्री नगर स्थित कैशव नैन में लघु उद्योग भारती की मुख्य और महिला इकाई की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 11 और 12 जनवरी को होने वाली स्वयंसिद्धा उत्तरायण उमंग 2025 प्रदर्शनी की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु गहन चर्चा की गई। संस्था के अध्यक्ष सचिन नाहर ने सदस्यों के समक्ष इस आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रदर्शनी को यादगार बनाने के लिए सुझाव मांगे और प्राप्त प्रस्तावों का स्वागत किया।
महिला इकाई अध्यक्षा अर्पिता शर्मा एवं सचिव उर्वशी भारद्वाज ने बताया कि प्रदर्शनी में 70 से अधिक स्टॉल्स लगाई जा रही है जिनमें गारमेंट्स, ज्वैलरी, फुटवियर, फूड कॉर्नर और गेमिंग जोन जैसे विभिन्न आकर्षण हैं।
कार्यक्रम संयोजक गगन भारद्वाज,श्रीकांत बिहानी,रवि झंवर ने बताया कि प्रदर्शनी में उद्योगपतियों हेतु सोलर,cctv के साथ ही अन्य औद्योगिक सुरक्षा उपकरण व होम ऑटोमेशन के विभिन्न उत्पाद की भी स्टाल लगाई जा रही है।
कार्यक्रम संयोजिका श्वेता नाहर ने बताया कि आयोजन को हर वर्ग के लिए खास बनाने की तैयारी हो रही है। बच्चों के लिए गेमिंग जोन और ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जबकि महिलाओं को आईएफबी कंपनी के शेफ की लाइव कुकिंग क्लासेस से सीखने का मौका मिलेगा। स्वाद प्रेमियों के लिए फूड जोन में तरह-तरह के व्यंजनों का आनंद भी उपलब्ध रहेगा।
शाखा पालक अधिकारी प्रकाश अम्बुरे ने स्वयंसिद्धा उत्तरायण उमंग 2025 प्रदर्शनी को ब्यावर के इतिहास में सबसे भव्य और गरिमामय आयोजन बनाने की पूरी कोशिश का वादा किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रदर्शनी नहीं बल्कि व्यापारियों और उद्यमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय खंडेलवाल ने प्रदर्शनी की तैयारियों के लिए 13 विभिन्न समितियों की जानकारी दी जो इस आयोजन को सफल बनाने के लिए गत 2 माह से लगातार काम कर रही हैं। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों को स्वीकारते हुए इसे हर दृष्टि से बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
संस्था के जिला प्रभारी दीपक झंवर ने बताया कि यह प्रदर्शनी न केवल ब्यावरवासियों को खरीददारी और मनोरंजन का अवसर देगी बल्कि इसे एक सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन के रूप में भी याद किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में सभी के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क होगा। बैठक में लघु उद्योग भारती की दोनों इकाइयों के लगभग 90 सदस्य मौजूद रहे जिनमे रश्मि जी खंडेलवाल,उर्मिला जी गुप्ता,शशि जी मोदी,स्वाति जी मित्तल,मनीशा जी जैन, पायल जी झंवर,नीलम जी झंवर,साक्षी जी भराडिया,मीनाक्षी जी सिंहल, ज्योति जी शर्मा,अदिति जी गुप्ता, छाया जी अम्बुरे, नंदिता जी झंवर, टीना जी बंसल, सुनीता जी जैन, सुनील जी ईनाणी, रतन जी भंसाली, ईशांत जी कुमावत, हिमांशु जी भंसाली, राकेश जी गुप्ता,गिरीश जी उदासी, सुनील जी सिंहल, अतुल जी बंसल, दिलीप जी गोयल,विनय जी जेथलिया, पुनीत जी गोयल आलोक जी गुप्ता राकेश जी चौहान,गौरव जी मूंदड़ा,रवि जी मूंदड़ा, आनंद जी वशिष्ठ,अनिकेत जी अम्बुरे,आशीष जी झंवर, कपिल जी खंडेलवाल,सौरभ जी खंडेलवाल, विकास जी डाणी, चंदन जी बंसल, विशाल जी काबरा,योगेश जी शर्मा,पंकज जी शर्मा, पीयूष जी हेडा, संजय जी भार्गव, विकास जी गर्ग सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

