विश्व लघु उद्योग दिवस पर लघु उद्योग भारती काशी प्रांत द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्वरोजगार शाला का आयोजन
वाराणसी, काशी प्रांत — विश्व लघु उद्योग दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती काशी प्रांत द्वारा युवाओं और विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु एक स्वरोजगार शाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वावलंबन, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों से परिचित कराना था ताकि वे भविष्य में रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बन सकें।
कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्रालय के सहायक निदेशक श्री राजेश चौधरी, उद्योग विशेषज्ञ श्री वीरेंद्र राणा, तथा लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह ने विशेष रूप से सहभागिता की। इन सभी वक्ताओं ने छात्रों को MSME सेक्टर की योजनाओं, वित्तीय सहायता, स्टार्टअप सहयोग और कौशल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारत को “विकसित राष्ट्र” बनाने की दिशा में लघु उद्योग और युवा उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। लघु उद्योग भारती द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय रही।

