वृक्षारोपण से लेकर उद्योग संवाद तक – हाथरस में आदरणीय श्री राकेश गर्ग जी का उल्लेखनीय दौरा
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड प्रभारी, साथ ही लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) आदरणीय श्री राकेश गर्ग जी का जनपद हाथरस में बहुआयामी दौरा सम्पन्न हुआ।
आपने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख अभियान “वृक्षारोपण कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की और पर्यावरण सरंक्षण हेतु एक प्रेरणादायी संदेश दिया।
इस कार्यक्रम के पश्चात, उद्योग एवं उद्यमियों के प्रति अपनी सदैव संवेदनशील सोच के अनुरूप, कलेक्ट्रेट सभागार, हाथरस में एक विशेष औद्योगिक संवाद बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाधिकारी, सांसद महोदय, विधायक, एवं जिले के सभी औद्योगिक विकास से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उद्यमियों की समस्याएं, समाधान एवं विकास के प्रस्तावों पर गहन चर्चा हुई।
हाथरस प्रवास के दौरान आदरणीय राकेश जी तीन प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हुए, जिनमें से एक लघु उद्योग भारती, जिला हाथरस द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम भी शामिल था। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमीगण उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाया।

