अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में प्रवेश की दिशा में लघु उद्योग भारती जगतपुरा महिला इकाई का सशक्त कदम
दिनांक 12 अप्रैल 2025, शनिवार को लघु उद्योग भारती, जगतपुरा महिला इकाई की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसका प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार तक पहुँचने के मार्ग और आवश्यकताओं के विषय में जागरूक करना था।
इस विशेष बैठक के मुख्य अतिथि रहे अंतरराष्ट्रीय ई-मार्केटप्लेस कंपनी Fyaril के संस्थापक एवं सीईओ श्री समीर देओलकर, जो भारतीय हस्तनिर्मित उत्पादों को वैश्विक बाज़ारों में पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विस्तार से बताया कि महिलाएं अपने उत्पादों को किस प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जा सकती हैं, गुणवत्ता, पैकेजिंग, डिज़ाइन और बाजार की मांग के अनुरूप उन्हें कैसे ढालना चाहिए।
बैठक में चारों महिला इकाइयों की सदस्याओं ने भाग लिया और अपने हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया। श्री देओलकर ने सभी उत्पादों को बारीकी से देखा और सुझाव दिए कि इन्हें वैश्विक ग्राहक के लिए किस प्रकार तैयार किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेंद्र खुराना भी उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं के उत्पादों की सराहना करते हुए उनके आत्मविश्वास और प्रयासों की प्रशंसा की।
बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष वैशाली वशिष्ठ ने की, जबकि सचिव रवीना श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सांची राणा, और कोषाध्यक्ष प्रिया डोडा सहित अन्य सक्रिय सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे।
यह बैठक न केवल जानकारीवर्धक रही, बल्कि यह महिलाओं के वैश्विक बाज़ार तक पहुँचने की दिशा में एक ठोस और प्रेरणादायी प्रयास सिद्ध हुई।

