अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा जी का अलीगढ़ प्रवास, उद्योग समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Event Date: 17/08/2025
Aligarh,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा जी का अलीगढ़ प्रवास रहा। उन्होंने लघु उद्योग भारती अलीगढ़ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अलीगढ़ इकाई की कार्यशैली एवं स्थानीय उद्योग की समस्याओं की जानकारी ली। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान में लघु उद्योग भारती सम्पूर्ण भारत के प्रत्येक जिले में लघु उद्योग हित में कार्यरत है। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अलग-अलग क्षेत्रों में बैठक कर उद्यमियों द्वारा रखी समस्याओं को समझें और उनका त्वरित संज्ञान लें।

प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष सरकार से उद्योगों को मिलने वाले अनुदान का विषय उठाया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उद्यमियों को वित्तीय अनुदान देना चाहती है तो डिजिटल युग में इसे सीधे उद्यमी के खाते में दिया जाना चाहिए, न कि विभागीय औपचारिकताओं और अधिकारियों के माध्यम से। वर्तमान प्रक्रिया से उद्यमियों का शोषण और उत्पीड़न होता है, जिसके कारण अधिकतर उद्यमी इसका लाभ नहीं ले पाते।

मंडल अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बीआईएस के अव्यावहारिक मानकों को अलीगढ़ उद्योग पर थोपे जाने से हो रहे भारी नुकसान की चिंता और उद्यमियों की व्यथा साझा की।

बैठक के दौरान लघु उद्योग भारती अलीगढ़ के पदाधिकारियों ने श्री ओझा जी को शाल ओढ़ाकर तथा भगवान राम की प्रतिमा स्मृति स्वरूप भेंट की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
गौरव मित्तल (संयुक्त महामंत्री-उत्तर प्रदेश), नीरज अग्रवाल (मंडल अध्यक्ष), योगेश गोस्वामी (जिलाध्यक्ष), अंशुमान कुमार अग्रवाल (जिला कोषाध्यक्ष), ऋषभ गर्ग (जिला मंत्री), सुनील गर्ग (सदस्यता प्रचार प्रमुख), तालानगरी इकाई से आशीष चौहान (महामंत्री) एवं मयंक सिंघल (कोषाध्यक्ष), सासनी गेट इकाई से सक्षम पाली (अध्यक्ष) एवं शिखर गुप्ता (महामंत्री), गूलर रोड इकाई से विवेक गर्ग (कोषाध्यक्ष), आईटीआई औद्योगिक क्षेत्र से राजीव रामसन (अध्यक्ष), अमित मित्तल (महामंत्री) एवं भानू अग्रवाल (कोषाध्यक्ष)।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please