श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा लघु उद्योग भारती, अलवर (मुख्य इकाई एवं महिला इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में “विभाग संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम” के अंतर्गत दीपक वेगप्रो, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, अलवर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा “सुविधा समागम” तथा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा “निधि आपके निकट” जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें उनके अधिकारों एवं लाभों से अवगत कराना था। इस अवसर पर विभागीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे और श्रमिकों को योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों की भागीदारी रही, जिससे यह शिविर सफल एवं प्रभावी सिद्ध हुआ।

