आज दिनांक 13 मई 2025 को लघु उद्योग भारती का एक दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, श्री अजय गुप्ता जी के सौजन्य से और श्री सुभाष धीमान के नेतृत्व में, हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) के प्रबंध निदेशक (MD) से मिला। इस मुलाक़ात का मुख्य उद्देश्य इंडस्ट्रियल एस्टेट अंबाला कैंट में RCC वॉल की अनुमति दिए जाने पर MD HSIIDC का आभार व्यक्त करना था। प्रतिनिधिमंडल ने इस सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया और इसे क्षेत्र के उद्योगों के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री सुभाष मित्तल, श्री कपिल वर्मा, श्री प्रवीण जैन, श्री मगन रस्तोगी सहित कई अन्य उद्यमी उपस्थित रहे। यह बैठक औद्योगिक क्षेत्र के विकास एवं संरचनात्मक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

