लघु उद्योग भारती चोपानकी इकाई की मासिक बैठक संपन्न
चोपानकी, भिवाड़ी स्थित न्यू भारत पैकेजिंग परिसर में लघु उद्योग भारती चोपानकी इकाई की मासिक बैठक का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। बैठक की अध्यक्षता जयपुर संभाग के सचिव श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने की। बैठक का मुख्य फोकस आगामी इंडियन इंडस्ट्रियल फेयर में लघु उद्योग भारती की प्रभावी सहभागिता को लेकर रहा। इस विषय पर सदस्यों ने गहन विचार-विमर्श किया तथा मेले के प्रचार-प्रसार एवं समुचित आयोजन हेतु विस्तृत रणनीति तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि चोपानकी क्षेत्र के समस्त उद्योगों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर उन्हें मेले में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।
इसके साथ ही उद्योग क्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं और उनके संभावित समाधानों पर भी चर्चा की गई। बैठक में संरक्षक श्री मुकेश शर्मा, अध्यक्ष श्री विमल पंडित, खैरथल इकाई के अध्यक्ष श्री डी.के. शर्मा, सचिव श्री नवीन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्षगण श्री विवेक जैन, श्री अमित जैन, श्री रजनीश त्यागी, उपाध्यक्ष श्री वीरल गर्ग, श्री अनूप केडिया, कोषाध्यक्ष श्री संजय बाबू, संयुक्त सचिव श्री नरेश जांगिड़ एवं श्री रामनिवास यादव सहित सदस्यगण श्री राजेश गुप्ता, श्री रविंद्र सिंह बग्गा, श्री वंश शर्मा एवं अन्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

