#लघुउद्योगभारती #कोटा इकाइयों, हाडोती कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं SSI एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट ऑफिस पर “विद्युत बिलों में फ्यूल सरचार्ज एवं स्पेशल सरचार्ज” के नाम पर राज्य सरकार द्वारा वसूली जा रही राशि के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया एवं कोटा जिलाधिकारी श्री ओ पी बुनकर जी को राज्य सरकार के विद्युत मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन में अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हैं व संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री गोविंद राम जी मित्तल व श्री ताराचंद जी गोयल के मार्गदर्शन के लिए अत्यंत आभारी हैं। व्यापार महासंघ के महासचिव श्री अशोक जी महेश्वरी व एसएसआई एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमित जी सिंघल एवं कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गोविंद जी अग्रवाल का भी हम आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने सदस्यों के साथ इस प्रदर्शन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

